चम्पावत, दिसम्बर 22 -- लोहाघाट। हरेश्वर महादेव मंदिर निर्माण को लेकर मंदिर समिति का गठन किया। जिसमें अशोक सिंह कुंवर को अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा पुष्कर सिंह को उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह बोहरा को कोषाध्यक्ष, मनोज भट्ट को सचिव तथा ईश्वर सिंह बोहरा को सह सचिव मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में लाल सिंह बोहरा, महेश सिंह, मदन सिंह, गुमान सिंह, मोहन सिंह, प्रताप सिंह, कमल सिंह, हयात सिंह, हरी सिंह, ध्रुव सिंह, पुष्कर राम तथा रमेश चंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...