रुद्रपुर, जुलाई 16 -- खटीमा, संवाददाता। हरेला पर्व पर एक वृक्ष अपनी मां के नाम अभियान के तहत 57वीं वाहिनी एसएसबी के जवानों व वन कर्मियों ने संयुक्त से पौधरोपण किया। 600 पौधे लगाये गए। हरेला महोत्सव पर ऑक्सीजन पार्क, साल बोझी नंबर एक खटीमा रेंज में कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि रमेश जोशी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, खटीमा एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी संचिता वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में रंजन अग्रवाल, प्रबंधक आरके पब्लिक स्कूल, नीता सक्सेना कुमाऊं संयोजक अध्यक्ष महिला मोर्चा, अनीता ज्याला महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष, रेंजर जीवन चंद्र उप्रेती, खीम सिंह संभल डिप्टी रेंजर,धन सिंह अधिकारी रहे। एसएसबी के निरीक्षक सुशील कुमार, हरेन्द्र सिंह एवं वन विभाग से कैलाश सिंह, वन दरोगा, गंगा राम, वन बिट अधिकारी, सुभाष चंद, वि...