रुद्रपुर, जुलाई 16 -- सितारगंज, संवाददाता। सितारगंज में बुधवार को हरेला पर्व पर पौधरोपण कर वनों को बचाने का संकल्प लिया गया। बाराकोली रेंज में कैलाश चंद्र गुणवंत, रनसाली रेंज में महेंद्र सिंह रैकुनी, दक्षिणी जौलासाल रेंज में महेश जोशी के नेतृत्व में ग्रामीणों के साथ मिलकर पौधरोपण अभियान चलाया गया। बाराकोली रेंज की ओर से झाड़ी मंदिर परिसर में हरेला महोत्सव मनाया गया। 57वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सितारगंज ने लोकपर्व हरेला के उपलक्ष्य में कमांडेंट मनोहर लाल के नेतृत्व में वृहद पौधरोपण किया। यहां उप कमांडेंट दीपक सिंह जायडा, उप कमांडेंट दीपक सिंह, दीपक तोमर, अरविंद कुमार, मुन्नी बाई, राजू कुमार सिंह, महिपाल सिंह, वन विभाग से उप वन क्षेत्राधिकारी पनिराम, अनिल बहुगुणा मौजूद रहे। उद्यान विभाग ने फलदार और छायादार पौधे वितरित किए। इधर, हरेला पर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.