अररिया, जुलाई 26 -- पलासी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा सभा भवन में नव पदस्थापित कार्यक्रम पदाधिकारी मो. अख्तर आलम ने गुरुवार को मनरेगा कर्मियों के साथ विशेष बैठक की। बैठक में मुख्य रूप से प्रत्येक पंचायत में 12-12 यूनिट पौधरोपन करने पर चर्चा की गयी। इस क्रम में नये पीओ श्री आलम सभी मनरेगा कर्मियों से परिचय प्राप्त कर लंबित योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस क्रम जेई सुजीत कुमार, पीटीए चन्द्रशेखर मेहरा, दिलीप साह, राजेन्द्र मालवीय, लेखापाल संजय कुमार, पीआरएस राजन कुमार, रूस्तम कुमार, आशिफ आलम, रंजीत कुमार मिश्र आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.