पाकुड़, दिसम्बर 18 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के लैंप्सों में ही निबंधित किसानों द्वारा सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर धान बेचे जाने को लेकर जागरूकता फैलाने को लेकर गुरुवार को बीडीओ डॉ़ सिद्धार्थ शंकर यादव व सीओ संजय कुमार सिंहा ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रथ को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर से रवाना किया। इस संबंध में जानकारी देते हुए द्वय अधिकारियों ने बताया कि धान अधिप्राप्ति को लेकर निबंधित किसानों के बीच जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से यह जागरूकता रथ प्रखंड के सभी 33 पंचायतों में घुम-घुमकर किसानों को जानकारी देने का कार्य करेगी। ताकि किसान बिचौलिए या आढ़त वाले के फेर में न पड़ें। सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर अपने-अपने नजदीकी लैंप्सों में ही धान की बिक्री करें। मौके पर बीपीओ रिजवान फारुकी, बीपीआरओ प्रसेनजीत सहित अन्य उपस्थित थ...