हल्द्वानी, सितम्बर 10 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड क्रांति दल के हरीश जोशी को नगर अध्यक्ष और ललित सिंह बिष्ट को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया है। मंगलवार को हल्द्वानी नगर इकाई के सम्मेलन में सर्वसहमति से पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान की अध्यक्षता, काजल रावत के संचालन में हुए सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय दल राज्य के लोगों के साथ लगातार छल कर रहे हैं। इसके लिए युवाओं को यूकेडी से जोड़ कर मजबूत किया जा रहा है। कहा कि हल्द्वानी में जल्द ही वार्डस्तर पर अभियान चला कर पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़ा जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि चंद्रशेखर जोशी, केंद्रीय संगठन मंत्री भुवन बिष्ट, भुवन जोशी, कमल जोशी, हर्ष मेहरा, गौरव, रविंद्र सिंह नेगी, प्रमोद सती, कंचन जोशी, हरीश पांडे, कपिल त्रिपाठी, प्रदीप बोरा, मुकेश,...