रांची, अप्रैल 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्रीश्री ठाकुरबाड़ी हरि सभा समिति की ओर से 29 अप्रैल से तीन दिनी वार्षिक महोत्सव अपर बाजार के श्रद्धानंद रोड में होगा। महोत्सव की शुरुआत मंगलवार शाम अधिवास अनुष्ठान के साथ होगी। 30 अप्रैल को सुबह पांच बजे से 72 घंटे का अखंड श्रीहरिनाम कीर्तन शुरू होगा। तीन मई को नगर कीर्तन के बाद अखंड कीर्तन का समापन होगा। इसके बाद दोपहर में आरती होगी और श्रद्धालुओं के बीच भोग व प्रसाद का वितरण किया जाएगा। कमेटी की ओर से आयोजन के दौरान हर दिन भंडारा की व्यवस्था की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.