धनबाद, जून 28 -- धनबाद, वरीय संवाददाता हीरापुर स्थित हरि मंदिर में वर्षों से रथयात्रा निकाली जा रही है। ओडीसी परंपरा से अलग यहां भगवान जगन्नाथ बलभद्र और बहन सुभद्रा की बजाए लड्डू गोपाल को रथ पर बैठा कर घुमाया गया। यहां भी रथ को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। हरि मंदिर के गर्भगृह में स्थापित लड्डू गोपाल की प्रतिमाओं को रथ पर विधि विधान के साथ लाया गया। इस दौरान हरि मंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उमड़े। रथ को खीचते हुए मंदिर से बाहर लाया गया। इस दौरान भक्तों के बीच रथ से विशेष प्रकार के लड्डू फेंके जा रहे थे। इस प्रसाद को लेने के लिए बड़े ही श्रद्धाभाव से भक्त उमड़ रहे थे। हीरापुर क्षेत्र में रथ का भ्रमण कराकर वापस मंदिर परिसर में बने मासीबाड़ी लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.