अमरोहा, दिसम्बर 31 -- रहरा। ब्लॉक परिसर में मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन शंकर की मासिक पंचायत में वक्ताओं ने सिरसा एतमाली से सिलारा तक हरि बाबा बंध धाम पर पक्की सड़क बनवाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि प्रतिवर्ष शिवरात्रि पर श्रद्धालु कांवड़ चढ़ाने के लिए हरि बाबा मंदिर व आश्रम जाते हैं। कच्चा रास्ता होने की वजह से परेशानी उठानी पड़ती है। आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था ब्लॉक परिसर में चालू कराने, देहरी खादर में 10 केवी बिजलीघर की स्थापना कराने, हसनपुर तहसील क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों पर यूरिया खाद की उपलब्धता कराने, फसलों को बर्बाद कर रहे छुट्टा पशुओं को गोशाला में संरक्षित करने, हर घर जल, हर घर नल योजना के तहत दौरारा में बने ओवरहेड टैंक पर ढक्कन लगवाने, मुबारिजपुर के मजरा हाजीपुर खादर का रास्ता पक्का करने की मांग की। स्वामीनाथन आयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.