रांची, फरवरी 12 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के डोमाडीह गांव में 31 जनवरी की रात हरिहर महतो की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर एक डोभा से हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार चापड़ और मृतक के कपड़े बरामद कर लिए हैं। इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने हत्या के तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि 25 वर्षीय हरिहर महतो की हत्या प्रेम-प्रसंग के कारण की गई थी। हत्यारों ने उसका सिर-धड़ से अलग कर दिया था। सोनाहातू पुलिस ने रविवार को कांची नदी के किनारे से उसका शव बरामद किया था। पुलिस के अनुसार हरिहर का गांव की एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका ने ही उसे 31 जनवरी की शाम 6:30 बजे मिलने के लिए बुलाया था इसके बाद से हरिहर लापता था। परिजनों ने त...