मुरादाबाद, दिसम्बर 6 -- मुरादाबाद। छह दिसंबर पर संभल के हरिहर मंदिर में महाआरती करने की घोषणा के अनुरूप शिवसेना (उद्धव बाला साहब ठाकरे) के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा के नेतृत्व में संभल रवाना होने के लिए निकले, लेकिन, पुलिस ने उन्हें रोक दिया। हरिहर मंदिर जाने के लिए रवाना होते पांच सौ शिवसैनिकों को रोक दिया गया। जिसके बाद इन शिवसैनिकों ने शहर के ही विभिन्न मंदिरों में महाआरती की। इस दौरान वीरेंद्र अरोड़ा, महेश आहूजा, विपिन भटनागर, कमल सिंह राव, शिबू पांडेय, राजीव राठौर, अरुण ठाकुर, आकाश सिंह, पंकजपाल, बादाम सिंह, तिलकराज, शिबू सैनी, मयंक सैनी, मधुबाला कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, शरद कपूर, भारत अरोरा, हर्ष सिंह, अशोक सैनी, भोला सिंह, पवन रोहिला, चंचल अरोड़ा, हरि सिंह, जीतू, राजपाल, राहुल, जितेंद्र पासी आदि रहे।

हिंदी ...