धनबाद, मई 28 -- गोमो, प्रतिनिधि। हरिहरपुर थाना क्षेत्र के चीरूटांड़ में एक बंद आवास में मंगलवार को चोरी की घटना घटी। बताया जा रहा है कि घर दो महिने से बंद था। आवास के मालिक जेपी मिश्रा दो महिने से खड़गपुर गए हुए थे। मंगलवार शाम को आसपास के लोगो ने देखा कि घर के बाहर का ताला टूटा हुआ है, जिसके बाद काफी लोग जुटे और फिर पुलिस को सूचना दिया गया। हरिहरपुर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घर की छानबीन की तो पता चला कि घर के बाहर के साथ साथ घर के अंदर के पांच ताले टूटे हुए थे। घर के अंदर आलमारी टूटे थे सभी सामान बिखरे हुए थे। पुलिस ने आपसास लोगो से पूछताछ की और घर के मालिक को फौरन गोमो बुलाया। घर के मालिक के आने के बाद ही ये पता चल पाएगा कि कितने की चोरी हुई है। फिलहाल पुलिस ने ताले बंद करके निगरानी में रखा गया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.