पलामू, फरवरी 23 -- हरिहरगंज, राजीव रंजन मिश्रा। पलामू जिले के हरिहरगंज नगर पंचायत आम चुनाव-2026 में वोटरों ने जमकर वोट दिया। वोट देने में पुरुष के मुकाबले महिलाएं आगे रही। खाप कटैया मतदान केंद्र, विशनपुर मतदान केंद्र, कन्या उच्च विद्यालय मतदान केंद्र सहित कई मतदान केंद्रों पर पुरुष के मुकाबले महिलाएं अधिक वोट डाले हैं। नगर पंचायत गठन के बाद हरिहरगंज में पहली बार चुनाव हो रहा है। नगर की सरकार चुनने के लिए पहली बार वोट कर रहे हरिहरगंज के मतदाताओं में काफी उत्साह दिखा। बिहार के साथ सीमा साझा करने वाला पलामू जिले का हरिहरगंज नगर पंचायत के आम चुनाव में सोमवार को सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतार देखने को मिली। भगत तेंदुआ मतदान केंद्र एवं अंबा मतदान केंद्र पर पांच बजे से अधिक समय तक मतदान हुआ। हरिहरगंज शहरी क्षेत्र में रोड, पक्की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.