पलामू, जनवरी 2 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड में धान क्रय केंद्र एक सप्ताह से बंद होने के कारण किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हरिहरगंज में छह पैक्स केंद्र में धान की खरिददारी चल रही है, लेकिन गोदाम में धान रखनें की जगह नहीं होने के कारण धान क्रय केंद्र बंद है। किसान धान बेचने के लिए केंद्र पहुंचकर जानकारी लेने के बाद लौट रहे हैं। बीडीओ पारितोष प्रियदर्शी ने भी धान क्रय केंद्र का निरीक्षण कर संचालकों को कई सख्त निर्देश दिया है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि हरिहरगंज में सेमरबार, खड़गपुर, खाप कटैया, डेमा, अररूआ खुर्द एवं हरिहरगंज पूर्वी पैक्स केंद्र में धान की खरिददारी हो रही है। गोदाम में धान रखने की जगह नहीं होने के कारण एक सप्ताह से धान खरीद बंद है। उन्होंने कहा कि हरिहरगंज म...