औरंगाबाद, फरवरी 21 -- शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त मतदान के लिए समन्वित कार्रवाई पर सहमति, फ्लैग मार्च व सघन जांच का निर्णय अंबा, संवाद सूत्र। झारखंड के पलामू जिले अंतर्गत हरिहरगंज नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को हरिहरगंज थाना परिसर में सीमावर्ती थानों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता हरिहरगंज पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने की। बैठक में औरंगाबाद जिले के अंबा थानाध्यक्ष राहुल राज, कुटुंबा थानाध्यक्ष इमरान आलम, ढिबरा थानाध्यक्ष रितेश कुमार उपाध्याय, टंडवा थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह, एसआई बिट्टू कुमार सहित दोनों राज्यों के कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनाव के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था, सीमावर्ती क्षेत्रों में समन्वय और संवेदनशील स्थानो...