पलामू, मार्च 21 -- हरिहरगंज, प्रतिनिधि। हरिहरगंज प्रखंड में 26,905 राशनकार्ड लाभुकों का अभी तक ई-केवाईसी नहीं हो सका है। गुरुवार को प्रखंड सभागार में एमओ ब्रजेश कुमार ने जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के साथ आयोजित बैठक में उक्त जानकारी दी है। उन्होंने पीडीएस दुकानदारों को एक सप्ताह के भीतर ई-केवाईसी का काम पूरा करने का निर्देश दिया है। बैठक के दौरान सभी दुकानदारों को ई-केवाईसी से वंचित कार्ड धारकों की सूची भी उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कोटेदारों को घर-घर जाकर लाभुकों से पूछताछ करके ई-केवाईसी करने का निर्देश दिया है। इस दौरान जो लाभुक मृत हो गये हैं। उनका सत्यापन कर उनका नाम सूची से विलोपित करना है। एमओ ने बताया कि हरिहरगंज में कुल राशन कार्डों की संख्या 17,630 है। जिसमें से 15,687 राशन कार्डों में शामिल सभी सदस्यों की ई-केवाईसी का कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.