छपरा, जनवरी 27 -- नौलखा मंदिर से निकली कलश व जल यात्रा, गजेन्द्र मोक्ष की जयघोष से गूंजा क्षेत्र सोनपुर। हरिहरक्षेत्र सोनपुर स्थित प्रसिद्ध श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम् दिव्य देश नौलखा मंदिर में मंगलवार को 27वें श्रीब्रह्मोत्सव सह श्रीलक्ष्मी नारायण यज्ञ का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा सह जल यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। कलश यात्रा को देवस्थानम दिव्य देश के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रवाना किया। श्रद्धालुओं ने कलश लेकर देवस्थानम परिसर की परिक्रमा की। "जय श्री गजेन्द्र मोक्ष" के जयकारों से सम्पूर्ण हरिहरक्षेत्र गुंजायमान हो उठा। यात्रा श्रीगजेन्द्र मोक्ष मंदिर से प्रारंभ होकर श्रीदेवी-भूदेवी लक्ष्मी, श्रीबाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.