बरेली, जून 22 -- शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला कार्यकारिणी का चुनाव रविवार को एमबी इंटर कॉलेज में हुआ। तेजतर्रार कर्मचारी नेता हरिशंकर को सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष चुना गया। मो. आफाक अहमद जिला मंत्री, मो. फैसल कोषाध्यक्ष, जितेंद्र मिश्रा जिला संयोजक, तिलक राम मौर्य,सूरज प्रकाश श्रीवास्तव और अनिल कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष, कोमल और प्रिया कश्यप को संगठन सचिव जबकि प्रफुल्ल कुमार उपाध्याय को उपमंत्री चुना गया। चुनाव मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव मेहरोत्रा, पर्यवेक्षक मुकेश सक्सेना,सह निर्वाचन अधिकारी मुशर्रफ खान ने कराया। संरक्षक शैलेष कुमार सिंह, रेलवे की मेंस कांग्रेस के मंडल मंत्री रजनीश तिवारी, अरूण कुमार यादव, योगेश श्रीवास्तव, अमित सिंह, हरजीत सिंह आदि ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...