हाजीपुर, सितम्बर 15 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र के हरिवंशपुर स्थित जिला निबंधन कार्यालय के पास रविवार की सुबह करीब 10 बजे बाढ़ के पानी में डूबने से एक 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बताया गया कि बालक अपने घर चकवारा से हरिवंशपुर पठान में जा रहा था। इसी दौरान पैर फिसल गया जिससे वह बाढ़ के पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों की मदद से बाढ़ के पानी में शव खोजकर निकाल गया। इसके बाद आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक बालक नगर थाना क्षेत्र के चकवारा गांव निवासी नागेश्वर राय का पुत्र आयुष कुमार था। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर हाल-बेहाल बना हुआ है। मृतक किशोर दो भाई एक बहन था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.