मेरठ, फरवरी 16 -- सरधना। हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मेरठ ईकड़ी लिंक रोड के निर्माण होने पर सरधना विधायक अतुल प्रधान का उनके आवास पर जाकर सम्मान किया। साथ ही उनका आभार जताया। ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रिहान मलिक ने बताया कि लंबे समय से जर्जर और अवरुद्ध पड़े इस मार्ग के निर्माण से प्राथमिक विद्यालय, तालाब, ईदगाह, मीठे शाह मजार, आयुष्मान व मातृ-शिशु केंद्र सहित आसपास की कालोनियों जगमोहन नगर, मेरठ रोड, इस्लामाबाद, धर्मपुरी, ईकड़ी रोड और नई बस्ती के लोगों को सीधा लाभ मिला है। मार्ग बहाल होने से श्रमिकों की आवाजाही सुगम हुई और सार्वजनिक सेवाएं सुचारू हो सकीं है। ट्रस्ट संरक्षक शाहबुद्दीन मलिक, समीर मलिक, जाहिद कुरैशी, हाफिज मोबीन, दानिश कस्सार ने सराहना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.