कुशीनगर, अप्रैल 7 -- कुशीनगर, हिटी। शक्ति वाटिका आस्था एवं हरियाली योजना के तहत मथौली नगर पंचायत के श्रीरामजानकी मंदिर परिसर में अध्यक्ष नगर पंचायत मथौली बाजार नवरंग सिंह ने हरसिंगार के पौधों का रोपण कर शक्ति वाटिका की स्थापना किया। वन विभाग हाटा रेंज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 12 विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किये गये तथा सभी पौधों को ट्री गार्ड से सुरक्षा प्रदान किया गया। चेयरमैन ने कहा कि आस्था एवं हरियाली के इस संगम से प्रदेश सरकार आम जन के मध्य पर्यावरण व आस्था के बीच सामंजस्य बनाने का कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार की इस योजना से मंदिर प्रांगण सुन्दर बनेगा तथा आसपास स्वच्छ वायु का संचार होगा। रेंजर हाटा अमित श्रीवास्तव ने कहा कि शक्ति वाटिका की स्थापना में इसका ख्याल रखा गया है कि मंदिर एवं पूजा पाठ से सम्बंधित प्रजाति को ही र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.