उरई, अगस्त 5 -- जालौन। संवाददाता नगर की महिलाओं ने हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया। जिसमें विभिन्न खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। हरियाली तीज का पर्व महिलाओं की आस्था, सौभाग्य और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। नगर के कन्हैयालाल अग्रवाल बाल विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष उषा गुप्ता ने कहा कि हरियाली तीज नारी सशक्तिकरण, संस्कृति और पारंपरिक मूल्यों को जीवंत रखने का पर्व है। यह त्यौहार सौंदर्य, समर्पण और शुभकामनाओं का संगम है, जो महिलाओं के जीवन में रंग भरता है। महोत्सव में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर एक-दूसरे को झूला झुलाया। गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से त्यौहार की खुशियां साझा की। विविध प्रकार के खेल, लोकगीत, नृत्य प्रस्तुतियां और हास्य-प्रदर्शन ने आयोजन में चार चांद...