लखनऊ, अगस्त 5 -- लखनऊ, संवाददाता। राजाजीपुरम स्थित शहनाई मैरिज हॉल में मंगलवार को महिलाओं ने सोलह शृंगार कर नृत्य, गायन, रैम्प वॉक के बीच हरियाली तीज उत्सव हर्षोल्लास से मनाया। वहीं नृत्य व मेहंदी प्रतियोगिता में भागीदारी कर पुरस्कार जीते। भारतीय जन सेवा समिति महिला मंडल की ओर से आयोजित तीज उत्सव का शुभारंभ पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया व सुपर मॉम की प्रतिभागी रिद्धि तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। हरे रंग के पारंपरिक परिधानों और हरी चूड़ियां पहने महिलाओं ने ग्रुप डांस, रैम्प वॉक, गायन, नृत्य कर जलवा बिखेरा। वहीं प्रतियोगिताओं में उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान बेस्ट डांस का खिताब प्रियंका साथी, पूनम बाजपेई, नीता द्विवेदी, पुष्पा अग्रवाल, प्रज्ञा अवस्थी ने जीता। जबकि बेस्ट मेहंदी का खिताब मिथिलेश शुक्ला को मिला। अंत में पूर्व महापौ...