अलीगढ़, जुलाई 24 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। श्रावण मास में आने वाली हरियाली अमावस्या प्रकृति और भक्ति के बीच सामंजस्य को दर्शाती है। यह अमावस्या पितृ तर्पण, शिव पूजा और पवित्र मंदिरों के दर्शन के लिए शुभ मानी जाती है। आज हरियाली अमावस्या है। खास बात ये है कि इस बार अमावस्या तीन शुभ योगों के साथ आई है। ये शुभ योग पितृदोष व शनि पीड़ा से मुक्ति पाने के लिए महत्वपूर्ण माने गए हैं। वैदिक ज्योतिष संस्थान के प्रमुख स्वामी पूर्णानंद पुरी महाराज ने बताया कि हरियाली अमावस्या पर गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। गुरु पुष्य योग आज शाम 4:45 बजे से अगले दिन शाम 4 बजे तक रहेगा। यह योग शिक्षा, नवीन कार्य और महत्वपूर्ण अनुबंधों के लिए शुभ माना जाता है। अमृत सिद्धि योग पूरे दिन रहेगा। सर्वार्थ सिद्धि योग भी पूरे दिन रहे...