नई दिल्ली, मार्च 24 -- हरियाणा के सोनीपत से टैक्सी बुक कराकर उत्तराखंड के देहरादून पहुंचे दो युवकों ने शनिवार देर रात यहां पहुंचने के बाद टैक्सी लूट ली। मामले में पीड़ित टैक्सी ड्राइवर कर तहरीर पर रायपुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश में जुट गई है। एसपी देहात-एक जया बलूनी ने रविवार को घटना को लेकर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात रायपुर क्षेत्र में चक्की नंबर चार के पास बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। गाजियाबाद में लोनी के अशोक विहार में रहने वाले टैक्सी ड्राइवर इमरान अहमद ने पुलिस कंट्रोल रूम को कार लूटे जाने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो इमरान ने बताया कि वह शिव गुप्ता की कार चलाता है। यह कार ऑनलाइन टैक्सी बुक करने वाली कई मोबाइल ऐप पर रजिस्टर्ड है। इमरान ने बताया कि यह टैक्सी एक ऐप के जरिए शनिवार शाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.