नई दिल्ली, मार्च 25 -- हरियाणा से टैक्सी बुक करवाकर उत्तराखंड पहुंचे यात्रियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। टैक्सी लूटने के बाद बदमाश फरार हो गए थे। पुलिस ने देहरादून स्थित रायपुर थाना क्षेत्र में हुए टैक्सी लूटकांड का खुलासा कर दिया। इस वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपियों समेत चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चारों आरोपी हरियाणा के हैं। वे ब्याज पर पैसा देने वाले सोनू-मोनू भारद्वाज गैंग से जुड़ने के लिए पहुंचे थे। बता दें कि सोनू-मोनू गैंग पिछले साल प्रॉपर्टी कारोबारी रवि बडोला की हत्या के बाद चर्चा में आया था। सोनू हाल ही में जेल से छूटकर आया। जबकि, मोनू को काफी पहले जमानत मिल चुकी है। एसएसपी अजय सिंह ने सोमवार को यह खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इमरान अहमद निवासी अशोक विहार लोनी गाजियाबाद ने शनिवार रात रायपुर चक्की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.