नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सरकार ने राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान कांग्रेस द्वारा उठाए गए ज्वलंत मुद्दों का कोई जवाब नहीं दिया। हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने राज्य विधानसभा के पूरे सत्र के दौरान चर्चा और सवालों से परहेज किया। शीतकालीन सत्र सोमवार को संपन्न हुआ था। विपक्ष के नेता हुड्डा ने पत्रकारों से कहा कि मैंने पहली बार देखा है कि कांग्रेस द्वारा पेश किया गया एक भी स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव या अल्पकालिक चर्चा प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया गया। यह ध्यान दिलाए जाने पर कि सत्तारूढ़ भाजपा ने कहा है कि सोमवार को जब मतदाता सूची से संबंधित जारी चुनावी सुधारों से उत्पन्न स्थिति पर सदन में चर्चा करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा था, तब कांग्रेस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.