फरीदाबाद, जुलाई 1 -- बल्लभगढ़। हरियाणा रोडवेज की बसों का 9 जुलाई को चक्का जाम रहेगा। चक्का जाम देश व्यापी हड़ताल के चलते किया जा रहा है। इस संदर्भ में मंगलवार को हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन ओर सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का संयुक्त जत्था फरीदाबाद डिपो पहुंचा, जहां कर्मशाला में एक गेट मीटिंग की गई। जिसकी अध्यक्षता जयपाल राठी व नरेश शर्मा ने की। इस दौरान मीटिंग का संचालन सचिव जुबेर खान व सुरेन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से किया। महासचिव सुमेर सिवाचॅ की ओर से सर्व कर्मचारी संघ जिला प्रधान करतर जागलान व जयकुमार दहिया नरेंद्र सांघा व हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा ने संयुक्त बयान जारी करते हुए बताया कि 9 जुलाई 2025 कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल पूरे देश के कर्मचारियों व मजदूरों के साथ रोडवेज के कर्मचारी भी चक्का जाम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...