फरीदाबाद, दिसम्बर 21 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना नदी के साथ लगते हरियाणा और उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में करीब पांच दशकों से चला आ रहा सीमा विवाद अब स्थायी समाधान की ओर बढ़ रहा है। इसके लिए दोनों राज्यों की सीमा को स्पष्ट करने के लिए यमुना किनारे मजबूत बॉर्डर पिलर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। अब तक 100 पिलर लगाए जा चुके हैं, जबकि फरीदाबाद सीमा में 40 और पिलर लगाए जाएंगे। यह पिलर गांव बसंतपुर से लेकर मंझावली तक स्थापित किए जा रहे हैं। यमुना नदी हरियाणा और यूपी के बीच प्राकृतिक सीमा का काम करती है, लेकिन बारिश के मौसम में यही नदी दोनों राज्यों के लिए विवाद की वजह बन जाती है। बरसात के दौरान यमुना का जलस्तर बढ़ने से उसकी धारा बदल जाती है। धारा बदलने के चलते कभी हरियाणा की जमीन यूपी की ओर चली जाती है तो कभी यूपी की जमीन हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.