नई दिल्ली, मार्च 3 -- हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आए 4 महीने बीत चुके हैं। भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार ने इस दौरान कई अहम फैसले लिए हैं, लेकिन कांग्रेस ने हार की समीक्षा तक नहीं की है। यही नहीं नेता विपक्ष का चुनाव भी कांग्रेस की ओर से अब तक नहीं किया गया है। भूपिंदर सिंह हुड्डा नेता विपक्ष के लिए दावेदारी में हैं और हार के बाद भी विधायकों की मीटिंग बुलाकर दिल्ली में ही शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं। इस बीच अब कांग्रेस नींद से जागी है और मीटिंग बुलाई। 6 मार्च को दिल्ली में नए प्रभारी महासचिव बने बीके हरिप्रसाद ने बैठक बुलाई है और इसमें सभी मसलों पर मंथन हो सकता है। वहीं भूपिंदर सिंह हुड्डा को लेकर भी कयास लगने लगे हैं कि आखिर उनका भविष्य क्या होगा। अब तक कांग्रेस हाईकमान ने भूपिंदर हुड्डा को ही आगे बढ़ाने का संकेत नहीं दिया है। माना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.