गोपालगंज, जून 7 -- व्हाट्सएप पर कंपनी मालिक बन अकाउंटेंट को झांसे में लेकर ट्रांसफर करवा लिए थे करोड़ों रुपए हरियाणा की साइबर पुलिस ने मीरगंज पुलिस के सहयोग से दबोचा,सीवान से भी धराए सात आरोपित गोपालगंज, हमारे संवाददाता। हरियाणा के गुरुग्राम की साइबर थाना दक्षिण की पुलिस ने मीरगंज थाना क्षेत्र के खरगी गांव में शुक्रवार देर रात छापेमारी कर सात करोड़ की ऑनलाइन ठगी के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मीरगंज थाना की मदद से गिरफ्तार किया गया आरोपित विशाल उर्फ विवेक कुमार सिंह है। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश कर हरियाणा पुलिस अपने साथ गुरुग्राम ले गई। पुलिस के अनुसार, विशाल ने खुद को रियल एस्टेट कंपनी एम थ्री एम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का मालिक रूप बंसल बताकर कंपनी के एकाउंटेंट महेश चंद्र उपाध्याय को व्हाट्सएप पर फर्जी नंबर से संदेश भेजा। 19...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.