चंडीगढ़, दिसम्बर 1 -- हरियाणा में सोमवार शाम भूकंप के झटके से धरती हिल उठी। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रात 9 बजकर 22 मिनट पर हरियाणा में भूकंप के झटके लगे। भूकंप का केंद्र सोनीपत था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक्स पर एक पोस्ट में इस भूकंप की जानकारी देते हुए लिखा कि भूकंपीय तीव्रता 3.2 थी। अक्षांश 28.96 उत्तर, देशांतर 77.12 पूर्व, गहराई 5 किमी और केंद्र सोनीपत था। राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना सामने नहीं आई है।एनसीआर के इस शहर में रहा केंद्र प्राप्त जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके रात 9 बजकर 22 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र अक्षांश 28.96 उत्तर, देशांतर 77.12 पूर्व, एनसीआर के शहर सोनीपत में रहा।यह 5 किलोमीटर की गहराई में था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र न...