सिरसा, मार्च 26 -- हरियाणा के सिरसा जिले के डबवाली में बुधवार को पुलिस की जीप ने एक कैंटर ट्रक को टक्कर मार दी, जिससे गुजरात पुलिस के दो कर्मियों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। डबवाली के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन ने फोन पर बताया, गुजरात पुलिस की गाड़ी में चार लोग सवार थे और दुर्घटना में गुजरात पुलिस के एक हेड कांस्टेबल, एक होमगार्ड और एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। इस घटना में गुजरात पुलिस का एक प्रोबेशनर सब इंस्पेक्टर घायल हो गया। जैन ने बताया कि गुजरात पुलिस की गाड़ी ने एक खड़े कैंटर ट्रक को टक्कर मार दी और दुर्घटना के कारणों जी जांच की जा रही है। डबवाली के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) रमेश कुमार ने बताया कि घायलों को डबवाली के अस्पताल से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बठिंडा रेफर कर दिया गया है। डीएसपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.