फरीदाबाद, मार्च 11 -- फरीदाबाद। हरियाणा मानवाधिकार आयोग के सदस्य दीप भाटिया ने मंगलवार को एनआईटी स्थित बाल सुधार गृह और प्लेस ऑफ सेफ्टी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां रह रहे बच्चों से बातचीत की और उनकी रहने तथा खान-पान की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। भाटिया ने बाल सुधार गृह के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन और अन्य जरूरी सुविधाएं प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने बाल सुधार गृह में सफाई और प्रबंधन का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए पढ़ाई-लिखाई और खेलकूद के लिए पर्याप्त साधन उपलब्ध होने चाहिए। बच्चों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे यहां रहते हुए अपने समय का सही उपयोग करें और भविष्य को बेहतर बनाने का प्रयास करें। उन्होंने बच्चों को आश्वासन दिया कि आयोग उनके लिए सिलाई, खाना बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.