फरीदाबाद, मार्च 17 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा बजट में गुरुग्राम-फरीदाबाद के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस मेट्रो चलाने की घोषणा की गई है। बजट में इसके काम के शुरू होने की समय-सारिणी और फंड के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, सरकार ने इस परियोजना के काम को आगे बढ़ाने का संकेत दे दिया है। सोमवार दोपहर को जब हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर वित्त मंत्री चंडीगढ़ में विधानसभा में अपनी सरकार का पहला बजट पेश कर मेट्रो परियोजना का जिक्र किया तो गुरुग्राम से लेकर फरीदाबाद के लोग खुश नजर आए। फरीदाबाद-गुरुग्राम के बीच मेट्रो रेल चलाने की कवायद पिछले 10 वर्ष से चल रही है। इस मेट्रो लाइन के मंजूर होने के अलावा अभी तक न तो इस रूट पर मेट्रो रेल चलाने के लिए बजट आवंटित हुआ न ही टेंडर हुआ है। गुरुग्राम-फरीदाबाद रूट की डीपीआर(डिटेल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.