गया, सितम्बर 13 -- एक आपराधिक मामले की तफ्तीश के सिलसिले में शेरघाटी पहुंची हरियाणा की पुलिस ने प्रखंड के समदा गांव से शनिवार की दोपहर एक महिला सहित दो व्यक्तियों को उठा लिया है। मिंटू सिंह और अनिल मल्लाह की पत्नी सरिता देवी को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को शेरघाटी थाना लाया गया है। शेरघाटी पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है। शेरघाटी थाना पहुंची समदा गांव की वृद्धा कमला देवी ने बताया कि पुलिस दोपहर में उसके घर गई थी। हरियाणा पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस भी थी। पुलिस ने उसकी पुत्रवधू सरिता देवी को पकड़ लिया और एक फोन नंबर को लेकर पूछताछ करने लगी। पुलिस ने पुत्रवधू सरिता और उसके पति अनिल मल्लाह का फोन भी जब्त कर लिया है। अनिल मुम्बई में रहकर गाड़ी चलाता है। अभी वह घर आया हुआ था, लेकिन पुलिस ने उसे नहीं पकड़ा। सरिता देवी से हुई पूछ...