नोएडा, फरवरी 1 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। प्रो रेसलिंग लीग का खिताब हरियाणा थंडर्स ने दिल्ली दंगल वारियर्स को 5-4 हराकर अपने नाम कर लिया। रविवार को नोएडा इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर हुई। अंतिम और निर्णायक मुकाबले में हरियाणा की इरियाना कोलियाडेंको ने दिल्ली की अंजलि को 16-0 से हराकर टीम को विजेता बनाया। प्रो रेसलिंग लीग के फाइनल में नौ मुकाबले हुए। पहले मुकाबले में दिल्ली दंगल वारियर्स के तुरान बेरामोव ने हरियाणा थंडर्स के परविंदर को 8-2 से हराकर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। दूसरे मुकाबले में हरियाणा की काजल दिल्ली की ए अलपिएयेवा को 3-1 से हराकर 1-1 की बराबरी पर ला दिया। तीसरे मुकाबले में दिल्ली दंगल के सुजीत कलकल ने हरियाणा के टीओ तुल्गा को 8-6 से मात देकर टीम को दोबारा 2-1 की बढ़त दिलाई। चौथे मुका...