बेगुसराय, मई 11 -- बेगूसराय/तेघड़ा, हिटी। खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 नेशनल फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत यमुना भगत स्टेडियम तेघड़ा में तमिलनाडु ने हरियाणा को रोमांचक और कड़ा मुकाबला में तीन पेनल्टी गोल से हराया। पहले हॉफ में हरियाणा कोई गोल नहीं कर पाई। हरियाणा की ओर से कप्तान पूजा ने मैच के दूसरे हॉफ में 70वें मिनट पर 1 गोल दागा। वहीं मुस्कान ने 89वें मिनट पर दूसरा गोल किया। मैच के 46वें मिनट पर हरियाणा के एक खिलाड़ी को येलो कार्ड दिखाया गया। सपना ने हरियाणा की ओर से एक पेनल्टी गोल किया। वहीं मुस्कान ने 1 पेनल्टी गोल का मौका गंवाया। तमिलनाडु की टीम ने पहले हॉफ में एक गोल किया। 27वें मिनट पर कप्तान मोनिशा ने एक गोल किया। दूसरे हॉफ में भी तमिलनाडु की ओर से एक गोल हुआ। 68वें मिनट पर अंविता ने एक गोल किया। मधरवा ने एक, काव्या ने एक, कशीका ने एक औ...