नई दिल्ली, जनवरी 29 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बुधवार को दिल्ली के पल्ला गांव में पहुंचे, जहां उन्होंने यमुना नदी के तट पर जाकर वहां से पानी पीया। अपने इस कदम के जरिए सैनी ने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल समेत उनकी पार्टी के नेताओं को उस आरोप का जवाब देने की कोशिश की, जिसमें उन्होंने हरियाणा भाजपा पर यमुना के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। यमुना का पानी पीकर उन्होंने बताया कि पानी में जहर नहीं है।पहली बार में कुल्ला किया, दूसरी बार में पी लिया यमुना का पानी पीते हुए नायब सिंह सैनी का वीडियो सामने आया है, उसमें वो दिल्ली सीमा पर स्थित पल्ला गांव के यमुना तट पर नंगे पैर जाते हैं, और फिर एक हाथ में पानी लेकर उसे मुंह में भरते हैं। पहली बार में वे पानी को चखकर कुल्ला कर देते हैं, वहीं एकबार फिर पानी हाथ में लेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.