महाराजगंज, फरवरी 22 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। हरियाणा के करनाल जिले में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में शनिवार को अचानक लगी भीषण आग में महराजगंज जिले के चार मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। इस कंपनी में पुराने टायरों को गलाकर नए टायर बनाने का काम होता है। घटना के समय चारों युवक फैक्ट्री परिसर में कार्यरत थे। अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में महराजगंज के झुलसे मजदूरों की पहचान रामअवध (42) एवं मुकुरधुन (45) निवासी नरायनपुर थाना बरगदवां महराजगंज तथा संजय (28) एवं जनार्दन (45) निवासी सुरहुरवां महराजगंज के रूप में हुई है। चारों युवक रोजगार के सिलसिले में इस कंपनी में काम करने गए थे। बताया जा रहा है कि भीषण आग की चपेट में आने से चारों के शरीर का लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा झुलस गया है। गंभीर अवस्था म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.