अमरोहा, दिसम्बर 4 -- हरियाणा की विशेष जांच इकाई (सीएम फ्लाइंग टीम) ने मंगलवार शाम तहसील क्षेत्र के कस्बा आदमपुर में छापा मारकर मेडिकल स्टोर संचालक के यहां से भारी मात्रा में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले कैप्सूल व गोलियां बरामद कीं। सैंपल लेने के बाद दवा को जब्त कर लिया गया है। मामले में स्थानीय स्तर पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है। हरियाणा के हिसार रेंज की इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में औषधि नियंत्रण अधिकारी अजय विश्नोई, एएसआई सुरेंद्र सिंह और कांस्टेबल जितेंद्र व विजय की टीम ने आदमपुर में एक मेडिकल स्टोर व मकान पर छापा मारा। घर के बाहर खड़ी कार की डिग्गी से 4500 टैबलेट एवं 3400 कैप्सूल बरामद हुए। मौके पर तमाम लोग जुट गए। रेंज इंचार्ज सुनैना ने बताया यह दवा नशा करने के लिए प्रयुक्त होती है। टीम ने सैंपल लेने के बाद दवा को जब्त कर लिया।...