नई दिल्ली, जनवरी 9 -- रोहतक में साई नेशनल बॉक्सिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के संचालन के लिए एमओयू रोहतक, हमारे संवाददाता हरियाणा में मुक्केबाजों को प्रशिक्षण के लिए आधुनिक विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। हरियाणा सरकार के खेल विभाग और केंद्र सरकार के खेल मंत्रालय के अधीन 'भारतीय खेल प्राधिकरण' (साई) के बीच इसे लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया है। यह एमओयू रोहतक के सेक्टर-6 में स्थित राजीव गांधी खेल परिसर में बॉक्सिंग के साई नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को अगले 20 साल तक चलाने के लिए किया गया है। समझौते के तहत खेल विभाग खेल परिसर में मुक्केबाजी केंद्र चलाने के लिए जरूरी जमीन उपलब्ध कराएगा। जबकि भारतीय खेल प्राधिकरण (इस केंद्र के लिए आधुनिक सुविधाएं, अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाजी उपकरण , बेहतरीन ट्रेनिंग की व्यवस्था और अनुभवी कोच उपलब्ध कराएगा। हरिय...