गाजियाबाद। आयुष गंगवार, सितम्बर 15 -- गाजियाबाद की शालीमार गार्डन थाना पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में हरियाणवी फिल्मों के एक्टर और प्रड्यूसर उत्तर कुमार को आज हिरासत में ले लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और जल्द ही गिरफ्तारी भी हो सकती है। उत्तर कुमार के खिलाफ एक महिला कलाकार ने ही करीब दो महीने पहले शादी करने व फिल्मों में काम दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। गाजियाबाद पुलिस सोमवार सुबह उत्तर कुमार को उनके फार्म हाउस से अपने साथ शालीमार गार्डन थाने लेकर आई थी। कार्यवाहक एसीपी शालीमार गार्डन अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि 18 जुलाई को एक युवती ने उत्तर कुमार के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि करीब पांच साल पहले उत्तर कुमार उनसे मिले और इसके बाद कई बार शालीमार गार्डन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.