भभुआ, फरवरी 18 -- तकनीकी खराबी से है बंद, गर्मी के दिनों में ग्रामीणों की बढ़ जाएगी परेशानी बोले मुखिया, मोहनपुर, हरिपुर व अन्य गांवों की बंद टंकी को चालू करवाएंगे (पेज चार की फ्लायर खबर) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की टोड़ी पंचायत के हरिपुर गांव की टंकी से पिछले छह माह से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है, जिससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। हरिपुर के नचक बिंद, अविनाश सिंह, विनोद बिंद बताते हैं कि उनके गांव में करीब 500 आबादी निवास करती है। टंकी से पानी नहीं मिलने की वजह से उन्हें पीने, कपड़ा धोने, स्नान करने व घरेलू काम निपटाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि मोटर में तकनीकी खराबी आने की वजह से टंकी से पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में गांव की यह पानी टंकी शोभा की वस्तु बनकर रह गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.