आगरा, जनवरी 14 -- तीर्थ नगरी में हरिपदी गंगा के घाटों पर बने शेड पर नगर पालिका के द्वारा लाइटें लगवाई जा रही हैं। जिससे रात के समय हरिपदी गंगा का द्रश्य मनोहारी दिखे। बुधवार दोपहर मानस मंदिर घाट पर बने से शेड से लाइटों के लगाने की शुरूआत की गई। बुधवार को चेयरमैन रामेश्वर दयाल महेरे ने बताया कि नगर पालिका के द्वारा हरिपदी गंगा के सौंदर्यीकरण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। तीर्थ नगरी में आने वाले श्रद्धालओं व स्थानीय लोगों को हरिपदी गंगा का द्रश्य मनोहारी लगे। इसलिए घाटों पर बने शेड से लाइट लगाने का काम शुर किया गया है। हरिपदी गंगा के मंदिरों पर लाइटें लगाने का काम होगा। घाटों पर बने शेड के अंदर भी प्रकाश व्यवस्था होगी। इन लाइटों के लगने के बाद हरिपदी गंगा के परिक्रमा मार्ग व मंदिरों का द्रश्य आकर्षक व सुंदर दिखाई देगा।

हिंदी हिन्दुस...