घाटशिला, अप्रैल 6 -- चाकुलिया प्रखंड के जमुआ पंचायत के हरिनिया में रविवार को दिनदहाड़े एक हाथी ने एसएफसी के गोदाम को तोड़ डाला और गोदाम में घुसकर चावल खाने लगा। आसपास के ग्रामीण वहां जुटे और शोर मचाने लगे। तब हाथी गोदाम से एक बोरी चावल को सूंड में उठा कर पास जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों के मुताबिक यह हाथी गोदाम से सटे जंगल में ही है। इसके कारण ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह हाथी जंगल से निकल कर एसएससी गोदाम के पास पहुंचा। गोदाम के शटर को बुरी तरह से तोड़ डाला और गोदाम में प्रवेश कर गया। ग्रामीणों द्वारा शोर मचाए जाने के बाद यहां हाथी एक बोरी चावल लेकर जंगल में भाग गया। ज्ञात हो कि यह गोदाम चाकुलिया के उद्यमी गणेश प्रसाद रुंगटा का है। इसे उन्होंने एसएफसी प्रबंधन को किराए पर दे रखा है। इस गोदाम में एसएफसी प्रबंधन द्वारा अनाज र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.