घाटशिला, फरवरी 4 -- बहरागोड़ा, संवाददाता। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खांडामौदा गांव के जगत गौरी क्लब टोला में आयोजित 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन का बुधवार को दधि महोत्सव के साथ समापन किया गया। स्थानीय कीर्तन मंडली व बैंड बाजा के साथ दोपहर को कीर्तन मंडप से पुजारी उज्ज्वल दास एवं देवाशीष दास द्वारा दधि हांडी को लेकर गांव का भ्रमण किया गया। फिर पूरे गांव का भ्रमण करते हुए एक-एक घर में दधि हांडी को घुमाया गया। हांडी का शुद्ध पानी प्रत्येक घरों में और लोगों पर छिड़काव किया गया। ग्रामीणों का मानना है कि उक्त दधि हांडी का पानी छिड़काव करने से परिवार में सुख-शांति व समृद्धि बनी रहती है एवं रोग का निवारण होता है। महिलाओं ने व्रत रखकर बारी-बारी से पूजा किया व एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर दधि उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भक्तों के बीच बतासा, चॉकलेट व मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.