पटना, फरवरी 10 -- दानापुर स्टेशन पर मंगलवार को हरिद्वार-हावड़ा के एसी में अनाधिकृत यात्रा करते हुए 100 से अधिक यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे जुर्माने के तौर पर 80 हजार रुपये वसूले गये। दानापुर मंडल के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ के निर्देश पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक प्रदीप कुमार ने पर्यवेक्षकों के साथ 12370 हरिद्वार-हावड़ा एक्सप्रेस में सघन टिकट जांच अभियान चलाया। अभियान के कारण दानापुर स्टेशन पर ट्रेन का विशेष ठहराव करा एसी कोचों की गहन जांच की गई। वहीं, पूर्व मध्य रेल के सुरक्षा बलों ने एक से 31 जनवरी तक ऑपरेशन समय पालन और महिला सुरक्षा चलाया। इस दौरान विभिन्न रेलखंडों में बिना उचित कारण के चेन पुलिंग करने के आरोप में 1030 लोगों को हिरासत में लिया गया। इन लोगों के विरूद्ध रेल अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस दौरान सर्वाधिक 4...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.