अमरोहा, फरवरी 13 -- गजरौला। हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल भरककर कांवड़ियों का रेला वापस लौट रहा है। जिला पुलिस ने नेशनल हाईवे के अलावा मंडी धनौरा मार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी है। शनिवार सुबह से ही पुलिस ने सख्ती बरती। भारी वाहनों को सड़क पर जाने से रोक दिया। हल्के वाहनों को भी दूसरे रास्तों पर डायवर्ट कर दिया। वहीं कांवड़िये भोले के भजनों की धुन पर मस्ती में झूमते हुए अपने मंजिल की तरफ बढ़ रहे हैं। रविवार को महाशिवरात्रि पर्व है। शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल भरकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। जिसे लेकर तैयारियां चल रही हैं। बम-बम भोले के जयकारों के साथ कांवड़िये भी हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल भरकर लौट रहे हैं। पुलिस ने क्षेत्र में नेशनल हाईवे व मंडी धनौरा मार्ग पर सुरक्षा बढ़ा दी है। भारी वाहनों को रोकने के साथ ही छोटे वाहनों का भी...