मुरादाबाद, फरवरी 13 -- महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए हरिद्वार से गंगाजल एवं कांवड़ लाने वाले भक्तों का वापस आना आरंभ हो गया है। शुक्रवार को सुरजन नगर ग्रामीण क्षेत्र के सैकड़ों शिव भक्त कांवड़ लेकर सुरजन नगर पहुंचे। यहां के ग्रामीणों ने पहले से ही फीका पुल के पास स्थित श्री श्री 108 श्री नालों वाले बाबा के स्थान पर भक्तों के स्वागत हेतु विशेष प्रबंध किया हुआ था। यहां पर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं में महिलाएं भी अत्यधिक संख्या में थीं। सुरजन नगर पहुंचे हुए सभी श्रद्धालुओं का यहां के ग्रामीणों ने भव्य स्वागत एवं सत्कार किया। धार्मिक परंपरा एवं श्रद्धा के साथ सभी कांवड़ियों को भोजन ग्रहण कराया गया। पूरा क्षेत्र भगवान भोले की जयकारों से शिवमय होता रहा। फोटो नंबर एक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...